गेट में AIR 1 लाने वाले तेजावत मनोज कुमार की कहानी, पिता के इलाज का सपना बना ताकत

Updated at : 20 Mar 2026 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
GATE 2026 Success Story

तेजावत मनोज कुमार (PC-सोशल मीडिया)

GATE 2026 Success Story: तेजावत मनोज कुमार की कहानी सिर्फ एक टॉपर की नहीं, बल्कि एक बेटे की जिम्मेदारी और संघर्ष की कहानी है. उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो, तो मुश्किल हालात भी सफलता के रास्ते नहीं रोक सकते.

विज्ञापन

GATE 2026 Success Story: तेलंगाना के रहने वाले तेजावत मनोज कुमार ने गेट परीक्षा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पेपर में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर बड़ी सफलता हासिल की है. उनकी सफलता की कहानी इसलिए भी दिलचस्प है कि उन्होंने सीमित संसाधन और बहुत सी मुश्किलों के बीच ये इस कठिन परीक्षा को क्रैक किया है.

दिन-रात की मेहनत से हासिल किया मुकाम

NIT जमशेदपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के स्टूडेंट मनोज कुमार ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने बताया कि यह रैंक उनके लिए एक लक्ष्य नहीं, बल्कि जिम्मेदारी थी. इसे पाने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की है. कई बार ऐसा भी हुआ कि पढ़ाई करते-करते ही लाइब्रेरी में सो गए. मनोज ने 100 में 92 अंक प्राप्त करके AIR रैंक 1 हासिल किया है.

किसान पिता ने बढ़ाई बेटे की हिम्मत

मनोज एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता 60 साल की उम्र में भी खेतों में काम करते हैं. वहीं उनकी मां पिता का खेती में साथ देती हैं और घर के काम संभालती हैं. माता-पिता ने संघर्ष करके मनोज को पढ़ाया.

पिता की बीमारी ने बदल दी जिंदगी

कुछ समय पहले मनोज के पिता को लकवा (पैरालिसिस) हो गया था. घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि उनका बेहतर इलाज हो सके. यह बात उन्हें अंदर से तोड़ गई, क्योंकि वे चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए.

इसी घटना के बाद मनोज ने ठान लिया कि वे GATE में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अच्छी नौकरी हासिल करेंगे. उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है कि वे अपने पिता का इलाज देश के बेहतरीन अस्पताल में करवा सकें.

NIT जमशेदपुर के कई स्टूडेंट्स को मिली सफलता

वहीं एनआईटी जमशेदपुर में ही मेटलर्जी एंड मेटेरियल्स इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र अदयंत मिश्रा ने देश भर में 40वां स्थान प्राप्त किया है. अदयंत ने बताया कि इस सफलता के पीछे संस्थान के शिक्षकों का बहुत बड़ा रोल है. अदयंत उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- गेट स्कोर के आधार पर इन Top कॉलेज में मिलेगा एडमिशन, चेक करें लिस्ट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola