जमाई षष्ठी की खरीदारी कर घर लौटने के दौरान हादसे में पत्नी की मौत

पुलिस ने बताया कि मृत महिला का नाम दीपाली रुईदास (35) है.
बर्दवान/पानागढ़. जमाई षष्ठी की खरीदारी करके घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गयी वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. पूर्व बर्दवान जिले के कालना घाट पर गंगा स्नान के बाद बाजार करके पति पत्नी मोटर वैन से घर लौट रहे थे. तभी अनियंत्रित होकर मोटर वैन पलट गयी. इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने बताया कि मृत महिला का नाम दीपाली रुईदास (35) है. वह काशीपुर की रहने वाली थी. उसके पति प्रशांत रुईदास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंगलवार देर शाम जमाई षष्ठी को लेकर पति पत्नी दोनों गंगा स्नान कर बाजार से खरीदारी कर मोटर वैन से घर लौट रहे थे तभी महेशपुर के पास यह हादसा हो गया. पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




