जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब ने निकाली कलश यात्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
88 नंबर वार्ड अंतर्गत ईस्ट कॉलेज पाड़ा स्थित जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से मंगलवार से श्री श्री 1008 शिव परिवार सहित राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ और रामलीला का आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
रानीगंज.
88 नंबर वार्ड अंतर्गत ईस्ट कॉलेज पाड़ा स्थित जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से मंगलवार से श्री श्री 1008 शिव परिवार सहित राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ और रामलीला का आयोजन किया गया है. ये सभी धार्मिक कार्यक्रम नौ जुलाई तक चलेंगे. मंगलवार को 501 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. यह कलश यात्रा 88 नंबर वार्ड के ईस्ट कॉलेजपाड़ा से निकलकर इतवारी मोड़ दालपट्टी मोड़ पीएन मालिया रोड होते हुए बरदही में तालाब से पवित्र जल लेकर वापस ईस्ट कॉलेजपाड़ा पहुंची. नौ जुलाई तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे. पूजा अर्चना होगी व यज्ञ का आयोजन किया गया है. इसके साथ ही यहां पर हर रोज भंडारे का आयोजन किया जायेगा. नौ जुलाई को महा भोग का आयोजन होगा. रोजाना संध्या प्रवचन एवं रामलीला का आयोजन होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










