न्यू अलीपुर : पालतू कुत्ते की पीट कर हत्या के बाद की घर में की चोरी

Updated at : 07 Apr 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
न्यू अलीपुर : पालतू कुत्ते की पीट कर हत्या के बाद की घर में की चोरी

चोरी करने के बाद बाहर निकलते समय फ्रीज खोलकर जूस पिया, फिर आराम से निकले घर से बाहर

विज्ञापन

– चोरी करने के बाद बाहर निकलते समय फ्रीज खोलकर जूस पिया, फिर आराम से निकले घर से बाहर

– घर में पालतू कुत्ते को रखवाली के लिए छोड़ कर एक दिन के लिए गया था परिवार

– सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

कोलकाता. कुछ महीने पहले ही घर के बाहर पिल्ले का जन्म हुआ था. इसके बाद न्यू अलीपुर इलाके में शाहपुर कॉलोनी में रहनेवाले एक परिवार ने उसे अपने घर में लाकर आश्रय दिया था. रोहन मंडल नामक युवक के घर में ही वह पिल्ला रहता था. इधर, शनिवार को रोहन को अपनी मां के साथ परिवार के सदस्यों के पास एक दिन के लिए जाना पड़ा. रविवार को जब वह घर लौटे, तो कमरे के भीतर सामान बिखरा पाया. भीतर गये, तो घर की रखवाली करनेवाले कुत्ते को भी मृत पाया. उसके शरीर और मुंह से खून बह रहा था. पता चला कि चोर घर का ताला तोड़ कर नकदी व आभूषण के अलावा मोबाइल व लैपटॉप चोरी कर फरार हो गये. हैरानी की बात तो यह है कि घर से निकलने के पहले चोरों ने फ्रीज खोलकर जूस पीने के बाद आराम से घर से बाहर निकल गये. घटना न्यू अलीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर कॉलोनी इलाके की है. पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत न्यू अलीपुर थाने में दर्ज करायी है.

क्या है घटना

न्यू अलीपुर थाने की पुलिस को पता चला कि रोहन मंडल अपनी मां के साथ तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर रहता है. पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं. रोहन ने घर में एक कुत्ता पाल रखा था. शनिवार को वे राणाघाट स्थित एक रिश्तेदार के घर गये थे. कुत्ते को घर की रखवाली के लिए छोड़ कर और पर्याप्त खाना रखकर दोनों घर से बाहर निकले थे. जब वे रविवार को लौटे, तो कुत्ता मृत पड़ा था. कमरे की आलमारी खुली थी. कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था. लगा कि कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला गया था. इसके बाद कमरे में लूटपाट कर कीमती सामान लेकर चोरों का गिरोह फरार हो गया.

पड़ोसियों से खबर पाकर जल्दी घर लौट आया परिवार

रोहन ने पुलिस को बताया कि रात को कमरे से शोर सुनकर पड़ोसियों ने उसे फोन पर इसकी सूचना दी थी. इस कारण वे जल्द ही वापस लौट आये. न्यू अलीपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, स्थानीय लोगों की शिकायत है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में लूटपाट हो रही है. इससे पहले भी एक घर से चोरी हुई थी. उस घर में भी कोई नहीं था. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों को देखकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola