स्टेट हाइवे पर कोयला लदा ट्रक पलटा, लग गया जाम
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान के कालना एसटीकेके रोड के कालना ब्लॉक-एक में किसान मंडी के सामने कोयले से लदा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया, जिससे वहां गाड़ियों का जाम लग गया.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान के कालना एसटीकेके रोड के कालना ब्लॉक-एक में किसान मंडी के सामने कोयले से लदा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया, जिससे वहां गाड़ियों का जाम लग गया. हालांकि हादसे में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है. बताया गया है कि मंगलवार को प्रात: तेज रफ्तार में उस ट्रक का टायर फट गया, जिससे मालवाहन देखते-देखते स्टेट हाइवे पर उलट गया. इसके चलते वहां मंगलवार प्रातः 4:00 बजे से 8:30 बजे तक तीन किमी स्टेट हाइवे पर गा़ड़ियों पर लंबा जाम लगा रहा. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक हल्दिया से कोयला लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था. बाद में कालना महकमा प्रशासन की पहल से ट्रक को स्टेट हाइवे से हटा कर सुबह 8:30 बजे वहां से यातायात सुचारू किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










