ePaper

जिला अस्पताल के डॉक्टरों-नर्सों ने भी जताया प्रतिवाद

Updated at : 10 Aug 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टरों-नर्सों ने भी जताया प्रतिवाद

त्तर कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर लेडी डॉक्टर की दरिंदगी के बाद कत्ल की घटना से राज्यभर के अस्पतालों में आक्रोश है. आसनसोल जिला अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों व नर्सों ने भी उक्त घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

आसनसोल.

उत्तर कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर लेडी डॉक्टर की दरिंदगी के बाद कत्ल की घटना से राज्यभर के अस्पतालों में आक्रोश है. आसनसोल जिला अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों व नर्सों ने भी उक्त घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. काला बैज लगा कर इन लोगों ने अस्पताल परिसर में प्रतिवाद जताया और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षा की मांग की.

घटना के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. घटना को लेकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी को विरोधी दल जम कर घेर रहे हैं. राज्यव्यापी प्रदर्शन के आगे राज्य सरकार बैकफुट पर आकर डैमेज कंट्रोल में उतर पड़ी है. शनिवार को पश्चिम बर्दवान के आसनसोल जिला अस्पताल में भी डॉक्टर व नर्स एसोसिएशन ने काले बैज लगा कर उक्त घटना की तीखी निंदा की. एसोसिएशन के सदस्य डॉ संजीत चटर्जी ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए दोषियों को जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की. इसके अलावा उन्होंने काम के दौरान डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की. महिला डॉक्टर निशा आलम ने कहा कि आजकल महिला डॉक्टर व नर्सें विभिन्न अस्पतालों में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करती हैं.

इन महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा बढ़ानी जरूरी है. कई बार ऐसा होता है कि कुछ बाहरी लोग महिला वार्ड में घुस जाते हैं. राज्य सरकार से अनुरोध है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए डॉक्टरों व हेल्थवर्कर्स के हित में उचित कदम उठाये. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से साथ हुई घटना की जितनी निंदा की जाये, कम है. राज्य में महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी ऐसी घटनाएं होना बेहद शर्मनाक हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola