मनबढ़ई: बदमाशों ने अगवा करने की भी दी धमकी, आवारा युवक ने छात्रा के सामने रखा शादी का प्रस्ताव

Updated at :03 Jun 2017 8:08 AM
विज्ञापन
मनबढ़ई: बदमाशों ने अगवा करने की भी दी धमकी, आवारा युवक ने छात्रा के सामने रखा शादी का प्रस्ताव

मालदा: सड़क पर आवारागर्दी करने वाले एक युवक ने माध्यमिक में पढ़ने वाली एक छात्रा के सामने विवाह का प्रस्ताव रख दिया. इंकार करते ही उस युवक ने छात्रा तथा उसके परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट की. इस हमले में उस युवक के कई दोस्त भी शामिल थे. मारपीट में छात्रा सहित परिवार के […]

विज्ञापन
मालदा: सड़क पर आवारागर्दी करने वाले एक युवक ने माध्यमिक में पढ़ने वाली एक छात्रा के सामने विवाह का प्रस्ताव रख दिया. इंकार करते ही उस युवक ने छात्रा तथा उसके परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट की. इस हमले में उस युवक के कई दोस्त भी शामिल थे. मारपीट में छात्रा सहित परिवार के पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं. इन सभी की चिकित्सा मामला मेडिकल कॉलेज में चल रही है. बृहस्पतिवार रात को यह घटना कालियाचक थाना के राजनगर ग्राम पंचायत के अधीन 16 माइल इलाके में घटी है.

छात्रा के परिवार वालों ने राहुल शेख, शाहजहां शेख एवं इलियास शेख सहित 10 लोगों के खिलाफ कालियाचक थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट में छात्रा सेरिना खातून (16) , उसके पिता बादशाह शेख (50), चाचा मुख्तार शेख (40), चाची फूलन बीबी (35) तथा बहन हमिदा खातून (14) घायल हो गई है. सभी के सर तथा शरीर के अन्य भाग पर गहरे चोट के निशान पाये गये हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा ने राजनगर हाईस्कूल से अच्छे अंकों के साथ माध्यमिक की परीक्षा पास की है. राहुल शेख नामक एक युवक उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था. बृहस्पतिवार की रात को राहुल शेख अपने दोस्तों के साथ छात्रा के घर में घुस गया और शादी का प्रस्ताव रख दिया. छात्रा तथा उसके परिवार वालों ने जब सभी आवारा युवकों को डांड लगायी और घर से भागने के लिए कहा, तो वह सभी भड़क गये. उसके बाद ही मारपीट करने लगे.

पीड़ित छात्रा का कहना है कि राहुल जोर-जबरदस्ती उससे शादी करना चाह रहा है. वह कई बार उसको झिड़क चुकी है. उसके बाद भी वह अपने दोस्तों के साथ घर आ गया और पूरे परिवार के साथ मारपीट की. 10 से 12 लड़के घर आये थे. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गये. उसके बाद सभी युवक फरार हो गये. पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि बदमाशों ने अगवा करने की धमकी दी है. पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है. डीएसपी दिलीप हाजरा का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola