फूलबाड़ी को निर्मल ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु प्रधान ने छेड़ी मुहिम
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Jun 2017 8:07 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी से सटे फूलबाड़ी-01 नंबर ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अति महत्वाकांक्षी परियोजना ‘निर्मल ग्राम’ के रूप में विकसित करने हेतु प्रधान तपन सिंह ने मुहिम छेड़ दी है. शुक्रवार को एक सरकारी कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपने क्षेत्र में मुहिम छेड़ी है. इसके तहत खूले में शौच की आदत को पूरी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी से सटे फूलबाड़ी-01 नंबर ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अति महत्वाकांक्षी परियोजना ‘निर्मल ग्राम’ के रूप में विकसित करने हेतु प्रधान तपन सिंह ने मुहिम छेड़ दी है. शुक्रवार को एक सरकारी कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपने क्षेत्र में मुहिम छेड़ी है. इसके तहत खूले में शौच की आदत को पूरी तरह बंद कराया जायेगा. इसके लिए आज उन्होंने एक नजरबंदी कमेटी गठित की है. इस कमेटी में प्रधान के साथ-साथ कई पंचायत सदस्यों, अधिकारियों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों को भी शामिल किया गया है.
उन्होंने बताया कि इस कमेटी से जुड़े सदस्य हर सुबह पांच बजे से अपने-अपने ऐसे क्षेत्रों में नजर रखेंगे, जहां लोग खूले में शौच करते हैं. खूले में शौच करनेवालों को राज्य सरकार के पहल पर बनाये गये पक्के शौचालयों को ही इस्तेमाल करने और इसकी आदत डालने के लिए सचेत करेंगे.
श्री सिंह ने कहा कि जो ग्रामीण खूले में शौच करने की आदत को नहीं छोड़ते तो पकड़े जाने पर जुर्माना भी लगाया जायेगा. साथ ही यह नजरबंदी कमेटी के सदस्य ग्रामीणों को खूले में शौच करने से सेहत पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से भी सचेत करायेंगे. आज श्री सिंह ने अपने क्षेत्रों में विभिन्न ग्रामीणों के घरों में बनाये गये कई पक्के शौचालयों का शुभारंभ भी किया. इस अवसर पर भारी तादाद में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










