अवैध शराब ठेके का विरोध करना पड़ा भारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Jun 2017 7:00 AM
विज्ञापन

मालदा: घर के सामने अवैध शराब का ठेका चलाने का विरोध करने पर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया. बमबाजी की इस घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से घायल हुए हैं. यह घटना जिले के वैष्णव नगर थाना अंतर्गत कुम्भीरा ग्राम पंचायत के सूखपाड़ा गांव में घटी है. घायलों […]
विज्ञापन
मालदा: घर के सामने अवैध शराब का ठेका चलाने का विरोध करने पर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया. बमबाजी की इस घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से घायल हुए हैं. यह घटना जिले के वैष्णव नगर थाना अंतर्गत कुम्भीरा ग्राम पंचायत के सूखपाड़ा गांव में घटी है. घायलों में परिवार की गृहवधू ब्यूटी साहा की स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है. उसका इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले काफी दिनों से आनंद साहा के घर के सामने स्थानीय बदमाश महादेव मंडल व उसका गिरोह एक अवैध शराब का ठेका चला रहा था. शराब के इस ठेके की वजह से परिवार की महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया था. इस बात को लेकर आनंद साहा ने अवैध शराब के ठेके का विरोध किया. बदमाशों के साथ उसका विवाद शुरू हो गया. बुधवार की देर रात परिवार के सभी सदस्य एक साथ अवैध शराब का ठेका हटाने के लिए आए. उसी समय बदमाशों ने बमबाजी शुरू कर दी. इसमें उस परिवार के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों में आनंद साहा (40), उनकी बहन गोलापी साहा (25) व उनकी पत्नी ब्यूटी साहा (32) सहित पांच लोग शामिल है. घायलों को वैष्णवनगर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. ब्यूटी की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया है.
घटना को लेकर वैष्णव नगर थाने में महादेव मंडल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. आनंद साहा ने बताया कि आरोपी की ओर से मामला वापस लेने के लिये दवाब दिया जा रहा है. जान से मारने व परिवार की बहू-बेटियों को घर से उठा ले जाने की धमकी दी जा रही है.
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सरकार ने बताया कि बमबाजी का एक मामला दर्ज हुआ है. अवैध ठेका चलाने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक परिवार पर बम से हमला किया है. घटना में पांच लोग घायल हुए हैं. सभी आरोपी इलाके से फरार है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










