सेठ श्रीलाल मार्केट में इमारत का छज्जा गिरा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Jun 2017 7:00 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ यह कहावत चरितार्थ हुआ है हार्ट ऑफ सिटी सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड से सटे सेठ श्रीलाल मार्केट में. समय दोपहर में एक बजे. सड़क पर लोगों की ठेलमठेल. इतना ही नहीं सड़क के दोनों ओर सजे दुकानों के सामने फुटपाथ पर भी अलग से कपड़े, जूते आदि […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ यह कहावत चरितार्थ हुआ है हार्ट ऑफ सिटी सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड से सटे सेठ श्रीलाल मार्केट में. समय दोपहर में एक बजे. सड़क पर लोगों की ठेलमठेल. इतना ही नहीं सड़क के दोनों ओर सजे दुकानों के सामने फुटपाथ पर भी अलग से कपड़े, जूते आदि की गुमटियां व ठेले की दुकानें.
सड़क पर अचानक ढह गया एक तीन मंजिला वर्षों पुरानी इमारत का छज्जा. छज्जे ने अपने साथ एक लेडिज गर्मेंट्स शोरूम ‘मेम साहब’ की विशालकाय ग्लोसाइन बोर्ड को भी आगोश में ले लिया. छज्जे के ढहते ही सड़क पर अफरा तफरी मच गयी. अपने ही धुन में चल रहे लोग भागने लगे. इमारत के तीसरे तल्ले के छज्जे का एक बड़ा हिस्सा व विशालकाय ग्लोसाइन बोर्ड सड़क पर गिरने के बावजूद लोग बाल-बाल बच गये. कोई हताहत नहीं हुआ.
इस हादसे को लेकर मेम साहब शोरूम के मालिक शंकर बनिक ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि किसी को कुछ नहीं हुआ. नहीं तो बड़ा अनर्थ हो जाता. वहीं, शोरूम के कर्मचारी जय देव व शिवा दास का कहना है कि हादसे के ठीक पहले हम दोनों बाहरगुमटी के पास ही खड़े थे. शोरूम में ग्राहक आ जाने से हम दोनों भी भीतर आ गये. जैसे ही शोरूम में गये उसके कुछ देर बाद ही छज्जा गिर गया. नहीं तो हमारा क्या हस्र होता हम सोच भी नहीं पा रहे.
पार्षद मालिकों को नोटिस भेजेंगीं
सिलीगुड़ी के 11 नंबर वार्ड की पार्षद मंजूश्री पाल ने भी आज के हादसे को लेकर भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि एक बड़ी अनहोनी घटना बच गयी. इस तरह का हादसा न हो इसके मद्देनजर उन्होंने मार्केट के सभी वर्षों पुराने इमारतों के मालिकों को नोटिस भिजवाने का मन बनाया है. उनका कहना है कि मार्केट में अधिकांश इमारत काफी जर्जर अवस्था में है. इमारतों का सही तरह से देखभाल नहीं हो रहा. इसके बावजूद जर्जर इमारतों पर विशालकाय भारीभरकम ग्लोसाइन बोर्ड झूला दिये जाते हैं. इसकी वजह से कभी भी बड़ी अनहोनी घटना हो सकती है. इसी के मद्देनजर उचित कदम उठाने पर विचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










