दार्जिलिंग: ममता बनर्जी को काला झंडा दिखाया तो खैर नहीं

दार्जिलिंग : गोजमुमो ने यदि तृणमूल सुप्रीमो तथा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पहाड़ दौरे के दौराना काला झंडा दिखाने की कोशिश की तो विमल गुरंग को भी इस प्रकार की परिस्थियों का सामना करना पड़ेगा. वह जहां भी जायेंगे तृणमूल समर्थक उनको काले झंडे दिखायेंगे. गोजमुमो को कुछ इसी अंदाज में हिल तृणमूल […]
वह जहां भी जायेंगे तृणमूल समर्थक उनको काले झंडे दिखायेंगे. गोजमुमो को कुछ इसी अंदाज में हिल तृणमूल अध्यक्ष राजेन मुखिया ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि 5 जून की शाम मुख्यमंत्री पहाड़ आ रही हैं.
यदि मोरचा के लोगों ने उनको काले झंडे दिखाने की कोशिश की तो वह सभी भी चुप नहीं रहेंगे. जीटीए चीफ विमल गुरूंग जहां भी आयेंगे या जायेंगे उनका स्वागत काले झंडे से होगा.उन्होंने यह भी कहा कि बांग्ला भाषा को लेकर पहाड़ के लोगों को बरगलाया जा रहा है. राज्य सरकार ने पहाड़ पर बांग्ला भाषा को अनिवार्य नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










