उच्च माध्यमिक परीक्षा में शानदार सफलता, कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहती है गरीब की बेटी

Updated at :02 Jun 2017 6:59 AM
विज्ञापन
उच्च माध्यमिक परीक्षा में शानदार सफलता, कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहती है गरीब की बेटी

बालूरघाट: एक गरीब नाई की बेटी भविष्य में किसी कॉलेज का प्रोफेसर बनना चाहती है. इतना ही नहीं, उसकी इच्छा भूगोल के क्षेत्र में बड़े शोध करने की भी है. इस बेटी का नाम शुक्ला सरकार है. उच्च माध्यमिक परीक्षा में भले ही उसने टॉप टेन में अपनी जगह नहीं बनायी हो, लेकिन उसने शानदार […]

विज्ञापन
बालूरघाट: एक गरीब नाई की बेटी भविष्य में किसी कॉलेज का प्रोफेसर बनना चाहती है. इतना ही नहीं, उसकी इच्छा भूगोल के क्षेत्र में बड़े शोध करने की भी है. इस बेटी का नाम शुक्ला सरकार है. उच्च माध्यमिक परीक्षा में भले ही उसने टॉप टेन में अपनी जगह नहीं बनायी हो, लेकिन उसने शानदार परीक्षा परिणाम हासिल की है. पिता सुबल चन्द्र सरकार पेशे से नाई हैं और बाजार में अपनी छोटी सी सैलून चलाते हैं. इतनी आय नहीं है कि पूरे परिवार के भरण-पोषण के साथ ही बच्चों के उच्च शिक्षा पर भी काफी पैसे खर्च किये जायें. इस परिस्थिति में भी उनकी बेटी शुक्ला सरकार ने करीब 95 प्रतिशत अंक हासिल किया है.
शुक्ला ने बांग्ला में 96, इंगलिश में 94, भूगोल में 97, दर्शन शास्त्र में 95 तथा संस्कृत में 91 अंक हासिल किये हैं. उसकी इस सफलता से परिवार के लोग बेहद खुश हैं. सिर्फ परिवार के लोग ही नहीं, बल्कि एक गरीब की बेटी द्वारा शानदार परीक्षा परिणाम हासिल करने से स्कूल के शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी भी गदगद हैं. पिता सुबल चन्द्र सरकार, माता नमिता सरकार किसी भी कीमत पर अपनी बेटी को आगे भी पढ़ाना चाहते हैं.

शुक्ला ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है. साथ ही उसने अपने दासुल हाईस्कूल के प्रधान शिक्षक प्रणय सरकार, शिक्षक गौतम देव, अमित दास, उज्जवल बर्मन, प्रणव कुमार दास, शिक्षिका सोमिता धर आदि को भी अपनी सफलता का श्रेय दिया है. उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, उसके बाद भी शुक्ला उच्च शिक्षा हासिल करना चाहती है. एक बातचीत के दौरान शुक्ला ने कहा कि वह पढ़ाई में आगे बढ़कर बहुत कुछ करना चाहती है. फिलहाल वह भूगोल ऑनर्स लेकर पढ़ाई करेगी. वह भूगोल में शोध भी करना चाहती है. भविष्य में वह कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहती है. पिता सुबल चन्द्र सरकार का कहना है कि भले ही उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं हो, फिर भी वह बेटी की आगे की पढ़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे. उन्होंने सरकार तथा सामाजिक संगठनों से मदद की भी अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola