एक नये संयुक्त संगठन का हुआ गठन

Updated at :02 Jun 2017 6:58 AM
विज्ञापन
एक नये संयुक्त संगठन का हुआ गठन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के सामाजिक भवनों के पदाधिकारियों की एक बैठक शिल्पांचल भवन में संपन्न हो गयी.इसकी अध्यक्षता रामोतार बरेलिया ने की. इसमें सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे. उसके बाद सर्वसम्मति से सभी भवनो को मिलाकर एक समिति का गठन किया गया . इसका नाम सार्वजनिक भवन समन्वय समिति रखा गया है. इस समिति के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के सामाजिक भवनों के पदाधिकारियों की एक बैठक शिल्पांचल भवन में संपन्न हो गयी.इसकी अध्यक्षता रामोतार बरेलिया ने की. इसमें सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे. उसके बाद सर्वसम्मति से सभी भवनो को मिलाकर एक समिति का गठन किया गया . इसका नाम सार्वजनिक भवन समन्वय समिति रखा गया है.

इस समिति के कन्वेनर नरेन्द्र अग्रवाल को बनाया गया है. बिपिन बिहारी गुप्ता एवं किशन बपोड़िया संयुक्त कन्वेनर होंगे. इस बैठक में अग्रसेन भवन , माहेश्वरी भवन , माहेश्वरी सेवा सदन , तेरापंथ भवन , ऋषि भवन , नकीपुरिया भवन , साहू भवन , कानु भवन , कलवार भवन , शिल्पांचल भवन , मारवाड़ी पंचायत भवन एवं उत्तर बंग मारवाड़ी भवन के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस बैठक में सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स में भारी बढ़ोत्तरी का विरोध किया गया. इस मामले में मेयर से मिल कर समस्या के समाधान निकालने का प्रयास किये जाने का भी निर्णय लिया गया. इसके साथ ही सभी भवनों से कचरा समय पर उठाने को लेकर भी मेयर से बातचीत की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola