उच्च माध्यमिक में तीन नेत्रहीन छात्राओं ने दिखाया कमाल

सिलीगुड़ी. उच्च माध्यमिक परीक्षा में इस बार सिलीगुड़ी की तीन नेत्रहीन छात्राओं ने कमाल दिखाया है. तीनों छात्रा सिलीगुड़ी महकमा क्षेत्र के विधाननगर के नजदीक भीमबार स्नेहाश्रम दृष्टिहीन स्कूल की छात्राएं हैं. इनमें नाफिजा खातुन 320, झूमा दास 295 और सेरिना 291 अंक से परीक्षा पास हुई है. इनके अलावा इसी स्कूल के और छह […]
कुल नौ छात्र-छात्राओं के उच्च माध्यमिक में पास होने पर यहां के शिक्षकों और अन्य छात्र-छात्राओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. विद्यालय के शिक्षक आशीष दास का कहना है कि इस बार हमारे बच्चों ने उच्च माध्यमिक परीक्षा में जो कमाल दिखाया है इससे हमें बहुत खुशी है.
इन नौ छात्र-छात्राओं की सफलता से अन्य अन्य बच्चे काफी प्रभावित हुए हैं और उनमें भी उच्च शिक्षा को लेकर काफी उत्साह बढ़ा है. शिक्षक अनंत राय का कहना है कि इन बच्चों को कई तरह की समस्याओं के साथ पढ़ायी करनी पड़ती है. इतनी समस्याओं के बावजूद उच्च शिक्षा ग्रहण की इनमें काफी ललक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










