सनसनी: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, गला घोंट कर शव को छत पर लटकाया, पति गिरफ्तार

मालदा: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी. इससे पहले बुधवार को सटाउरी गांव में एक कांग्रेस नेता ने गला रेत कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इस घटना के 24 घंटे के अंदर ही गुरुवार को ओल्ड मालदा थाना अंतर्गत महिषबथानी ग्राम […]
पुलिस ने मृत महिला का नाम अर्पिता सरकार (21) बताया है. मृतका का मायका बैरकपुर हैं. दो वर्ष पहले अर्पिता व जीवन कोलकाता में साथ एक कंपनी में काम करते थे. वहीं दोनों के बीच प्रेम पनपा और दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद जीवन अर्पिता को मालदा अपने घर ले आया. लेकिन जीवन के परिवार ने अर्पिता को स्वीकार नहीं किया. वर्तमान में जीवन और अर्पिता इलाहाबाद बैंक में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे. जीवन व अर्पिता का एक दो महीने का बेटा भी है. पुलिस ने बताया कि शयनकक्ष से अर्पिता का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है. उसके गले पर काले निशान पाये हैं. साथ शरीर के विभिन्न भागों पर चोट के भी निशान मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










