भारतीय पासपोर्ट, वीजा बनाना बांग्लादेशी को पड़ा भारी

Updated at :02 Jun 2017 6:57 AM
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट, वीजा बनाना बांग्लादेशी को पड़ा भारी

सिलीगुड़ी. एक बांग्लादेशी को सिलीगुड़ी में रहकर अवैध तरीके से भारतीय पास्पोर्ट व वीजा बनाना भारी पड़ गया. बांग्लादेशी कपड़ा कारोबारी डेविड बरूइ उर्फ मंतोष वर्मन और एजेंट अरूप कुमार दास अब सलाखों के पीछे पहुंच गये. डेविड बांग्लादेश के चटग्राम का रहनेवाला है. वह सिलीगुड़ी में काफी दिनों से रह रहा था. वहीं, पासपोर्ट […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. एक बांग्लादेशी को सिलीगुड़ी में रहकर अवैध तरीके से भारतीय पास्पोर्ट व वीजा बनाना भारी पड़ गया. बांग्लादेशी कपड़ा कारोबारी डेविड बरूइ उर्फ मंतोष वर्मन और एजेंट अरूप कुमार दास अब सलाखों के पीछे पहुंच गये. डेविड बांग्लादेश के चटग्राम का रहनेवाला है. वह सिलीगुड़ी में काफी दिनों से रह रहा था.

वहीं, पासपोर्ट बनाने वाला एजेंट अरूप स्थानीय शक्तिगढ़ का रहनेवाला है. सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेश्ल ब्रांच के पुलिस अधिकारियों से प्राप्त समाचार के अनुसार डेविड 2008 में कपड़े के कारोबार के सिलसिले में अवैध तरीके से सिलीगुड़ी आया और यही रह गया.

यहां रहकर उसने नकली वोटर कार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरूरी सरकारी कागजात भी बनवा लिये. इस गिरोह का मुख्य सरगना बांग्लादेश में है. जिसका नाम मोहम्मद रासेल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola