भू माफियाओं ने पिता और बेटी के साथ की मारपीट

Updated at :02 Jun 2017 6:56 AM
विज्ञापन
भू माफियाओं ने पिता और बेटी के साथ की मारपीट

मालदा. भूमाफिया के हाथों पिता को बचाने गई दो बहनों के साथ जमकर मारपीट की गई है. इसमें पिता के साथ ही दोनों बहनें भी बुरी तरह से घायल हो गई हैं और उनकी चिकित्सा मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रही है. बाद में एक बहन को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे […]

विज्ञापन
मालदा. भूमाफिया के हाथों पिता को बचाने गई दो बहनों के साथ जमकर मारपीट की गई है. इसमें पिता के साथ ही दोनों बहनें भी बुरी तरह से घायल हो गई हैं और उनकी चिकित्सा मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रही है. बाद में एक बहन को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. बृहस्पतिवार को यह घटना हरिश्चन्द्रपुर थाना के कोरियालपुर गांव में घटी है. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनैल अबादिन कोरियालपुर गांव में रहते हैं.

वह पेशे से किसान हैं. घर के पास ही उनकी कई बीघा जमीन है. इसी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप भूमाफियाओं पर लगा है. हन्नान अली तथा उसके समर्थकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. हन्नान अली यहां भूमाफिया के रूप में परिचित है. उस पर अब तक कई लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लग चुका है. बृहस्पतिवार सुबह वह अपने साथियों को लेकर जनैल अबादिन की जमीन पर कब्जा करने आया था. रोकने पर उसने तथा उसके साथियों ने जनैल की मारपीट शुरू कर दी. पिता को मार खाते देख रूखसाना खातून तथा तन्देरा खातून बचाने के लिए दौड़ी.

उन दोनों की भी पिटायी बदमाशों ने शुरू कर दी. चीफ-पुकार सुनकर गांव के लोग जब मौके पर इकट्ठे होने लगे, तो सभी बदमाश भाग गये. दोनों बेटियों तथा पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता एवं एक बेटी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन रूखसाना अभी भी अस्पताल में भरती है. रूखसाना की दीदी ज्योत्सना आरा बीबी ने बताया है कि हन्नान काफी दिनों से उनके पिता की जमीन पर कब्जा करना चाहता है. आज भी वह जमीन पर कब्जे के लिए ही आया था. विरोध करने पर ही उसने मारपीट शुरू कर दी.

सभी आरोपियों के खिलाफ हरिश्चन्द्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. इधर, हरिश्चन्द्रपुर थाना पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola