कई दिनों तक धरना प्रदर्शन के बाद भी नहीं हुआ कोई लाभ

सिलीगुड़ी: एसएसबी व राज्य सरकार की बेरूखी के बाद एसएसबी वोलेन्टियर्स (गोरिल्ला) एसोसिएशन के सदस्य अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये. गुरुवार को संगठन की ओर से दार्जिलिंग, कूचबिहार व मालदा जिले के दस सदस्यों ने रिले अनशन शुरु किया. संगठन का कहना है कि मांग ना मानने पर आमरण अनशन में भी यह बदल […]
श्री शील से मिली जानकारी के अनुसार सीमा की सुरक्षा के लिये पहले पूरे देश में एसएसबी वोलेन्टियर्स तैयार किये जाते थे. इन्हें 42 दिन की पूरी ट्रेनिंग देकर सीमावर्ती तैनात किया जाता था. वर्ष 2002 में इन एसएसबी वोलेन्टियरों को दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया गया. इसके बाद पूरे देश में एसएसबी नियुक्ति की मांग पर यह सभी आंदोलन कर रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसएसबी वोलेन्टियरों को सिविल डिफेंस या केंद्रीय होम गार्ड में नियुक्त करने का निर्देश सभी राज्यों को दिया है. कई राज्यों में नियुक्ति प्रक्रिया जारी है लेकिन कुछ राज्य अभी भी मौन हैं. जिसकी वजह से राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि में जोरदार आंदोलन की हो गयी है. आंदोलन के क्रम में इन लोगों ने कई बार राज्य के मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ज्ञापन सौंपा. लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










