दार्जिलिंग में गरजे रेलवे कर्मचारी

Updated at :01 Jun 2017 7:30 AM
विज्ञापन
दार्जिलिंग में गरजे रेलवे कर्मचारी

सिलीगुड़ी. एनएफ रेलवे इम्पलाइज यूनियन द्वारा आंदोलन का सिलसिला जारी है. सिलीगुड़ी और तीनधरिया के बाद अब रेलवे कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दार्जिलिंग में अपनी अवाज बुलंद की है.संगठन की ओर से आयोजित एक सभा में विभिन्न मांगों को लेकर चरचा की गयी और रेलवे से यथाशीघ्र इन मांगों को पूरा करने की […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. एनएफ रेलवे इम्पलाइज यूनियन द्वारा आंदोलन का सिलसिला जारी है. सिलीगुड़ी और तीनधरिया के बाद अब रेलवे कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दार्जिलिंग में अपनी अवाज बुलंद की है.संगठन की ओर से आयोजित एक सभा में विभिन्न मांगों को लेकर चरचा की गयी और रेलवे से यथाशीघ्र इन मांगों को पूरा करने की मांग की गयी है. इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के सेंट्रल ऑर्गनाइजिंग सचिव पी एस ढ़िल्लन उपस्थित थे.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पहाड़ पर तैनात रेलवे कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था नहीं है.इसके अलावा रेलवे क्वार्टरों की भी भारी कमी है.जो रेलवे क्वार्टर पहले से बने हुए हैं,उनकी हालत काफी खराब है.डीएचआर सेक्शन पर बने रेल्वे क्वार्टरों की मरम्मती,ड्रेनेज सिस्टम तथा बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग भी उन्होंने की. श्री ढिल्लन ने आगे कहा कि पहाड़ पर रेलवे में अभी भी काफी पद खाली पड़े हुए हैं.जिनको भरने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है.यहां स्टेशन मास्टर का ही पद खाली पड़ा है. और भी कई पद हैं जिनको तत्काल भरने की आवश्यकता है.

इस सभा को संगठन के डिवीजनल सचिव रूपेश कुमार,सिलीगुड़ी ब्रांच कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गजमेर,सचिव विकास कुमार सिंह,कर्सियांग के विशाल मुखिया,तीनधरिया के बीरत प्रधान तथा उमेश यादव ने भी संबोधित किया. संगठन के संयुक्त सचिव तनुज कुमार दे ने बताया है दार्जिलिंग में पहली बार संगठन के स्टेशन कमेटी का गठन किया गया है.कुल 19 सदस्यों की एक कमेटी बनायी गयी है.इसके अध्यक्ष अशोक देवान राय हैं तथा सचिव दिलीप सिंचुरी बनाये गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola