गोजमुमो ने एक और दो को बुलाया स्कूल बंद

Updated at :31 May 2017 7:00 AM
विज्ञापन
गोजमुमो ने एक और दो को बुलाया स्कूल बंद

दार्जिलिंग. राज्य सरकार द्वारा बांग्ला भाषा को पहाड़ पर अनिवार्य बनाये जाने के विरोध में गोजमुमो ने आगमी 1 और 2 जून को पहाड़ से लेकर तराई -डुवार्स के सभी स्कूल एवं कॉलेजों में बंदी की घोषणा की है. मंगलवार को गोरखा रंगमंच भवन में गोजमुमो की ओर से एक बैठक इस मुद्दे को लेकर […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग. राज्य सरकार द्वारा बांग्ला भाषा को पहाड़ पर अनिवार्य बनाये जाने के विरोध में गोजमुमो ने आगमी 1 और 2 जून को पहाड़ से लेकर तराई -डुवार्स के सभी स्कूल एवं कॉलेजों में बंदी की घोषणा की है. मंगलवार को गोरखा रंगमंच भवन में गोजमुमो की ओर से एक बैठक इस मुद्दे को लेकर हुई.

इसमें नेपाली साहित्य सम्मेलन से जीवन नामदुंग,कर्ण थामी,सीके राई,सचिन राई दुमी,ओम नारायण गुप्त,दिल्ली एकादमी की और से प्रेम प्रधान,गोर्खा दुख निवारक सम्मेलन से पेम्बा बम्जन,नारी साहित्य मंच से विन्दिया सुब्बा,पी अर्जुन सहित विभिन्न संघ संस्थाओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस बैठक को सम्बोधित करते हुये मोरचा प्रमुख एंव जीटीए चीफ विमल गुरुंग ने कहा कि बंगाल सरकार गोरखाओं के हित में कभी नहीं सोचती है.

राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा गोरखाओं के अधिकारों को अतिक्रमण किया जा रहा है. पिछले कुछ साल में इस प्रकार की कई घटनाएं हुई हैं. यहां राज्य सरकार द्वारा नेपाली आदि कवि भानुभक्त आचार्य की जयंती मनायी गयी थी, जिसमें भाषण देने वाला कोई भी नेपालीभाषी नहीं था. कुछ सप्ताह पहले राज्य सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में बांग्ला भाषा को जबरदस्ती थोपने का निर्णय लिया गया है, जो ठीक नही है.

पहाड़ पर राज्य सरकार के इस फैसले का हमसभी विरोध करेंगे. इसी के तहत 1 और 2 जून को पहाड़ से लेकर तराई डुवार्स के सभी स्कूल व कॉलेजों में बंद का आह्वाण किया गया है. इसके अलावा 4 जून से 8 जून तक घूम रेलवे स्टेशन से हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध रैली निकालने निर्णय लिया गया है. श्री गुरूंग ने कहा कि इस रैली में वह भी उपस्थित रहेंगे. 4 जून से 8 जून तक दार्जिलिंग के अलावा कालिम्पोंग,मिरिक और कर्सियांग में भी विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola