मुफ्त में करवायें कैंसर की जांच

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में अगले कुछ दिनों में कैंसर की बीमारी का पता लगाने के लिए विशेष कैम्प की व्यवस्था की जा रही है. आम लोग मुफ्त में इन कैम्पों में अपनी जांच करा सकते हैं. इसके लिए मारवाड़ी युवा मंच (मायुम) ने बड़े पैमाने पर अभियान की शुरूआत की है. अगले महीने की तीन तारीख […]
उन्होंने कहा कि मायुम की ओर से देश भर में इस प्रकार के कैम्प लगाये जा रहे हैं. इसके लिए एक विशेष प्रकार की गाड़ी की भी व्यवस्था की गई है. इस गाड़ी में कैंसर की बीमारी का पता करने के लिए तमाम तरह के अत्याधुनिक यंत्र लगाये गये हैं. इसके साथ ही डॉक्टरों एवं नर्सों की एक विशेष टीम है. इस गाड़ी को असम से रवाना कर दिया गया है और यह कल विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी पहुंचेगी. कल इस मौके पर सिलीगुड़ी में एक विशेष सेमिनार का भी आयोजन किया गया है.
बाघाजतीन क्लब में आयोजित इस सेमिनार में तंबाकू से होने वाली बीमारियों को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जायेगा. श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि सिलीगुड़ी में चार स्थानों पर तीन से छह जून तक कैंसर डिटेक्शन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. आम लोग मेडिकल कॉलेज इलाके में अमित अग्रवाल फाउंडेशन, सेवक रोड में श्याम मंदिर, देशबंधुपाड़ा में बंग भवन तथा एसएफ रोड में टाउन प्राइमरी स्कूल में इस कैम्प का लाभ उठा सकते हैं. यदि किसी को कैंसर की बीमारी निकलती है, तो जिला प्रशासन की मदद से उसकी चिकित्सा की भी व्यवस्था की जायेगी.
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि देश भर में आयोजित इस प्रकार के कैंसर डिटेक्शन कैम्प में करीब 52 हजार लोग अपनी जांच करवा चुके हैं. इनमें से 500 कैंसर के मरीज पाये गये. संवाददाता सम्मेलन में निलेश अग्रवाल, नितिन गोयल, ललित जैन तथा अमित सिंहल भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










