बीडीओ दफ्तर के तीन कर्मचारी की मौत

Updated at :30 May 2017 6:54 AM
विज्ञापन
बीडीओ दफ्तर के तीन कर्मचारी की मौत

कालियागंज: उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है. तीनों ही सरकारी कर्मचारी थे. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम इस्लामपुर ब्लॉक कार्यालय के तीन कर्मचारी सरकारी काम से रामगंज जा रहे थे. कार में ड्राइवर […]

विज्ञापन
कालियागंज: उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है. तीनों ही सरकारी कर्मचारी थे. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम इस्लामपुर ब्लॉक कार्यालय के तीन कर्मचारी सरकारी काम से रामगंज जा रहे थे. कार में ड्राइवर के अलावा दो और लोग सवार थे.

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रामगंज से इस्लामपुर आ रहे एक ट्रक के साथ कार की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. मौके पर ही इस्लामपुर ब्लॉक कार्यालय के कैशियर आशीष चन्द्र की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला. सभी को इस्लामपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया. वहीं इलाज के दौरान बीडीओ कार्यालय के एक और अस्थायी कर्मचारी संजय मुंशी तथा कार चालक स्वपन मुर्मू की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ इस्लामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इस सड़क दुर्घटना की वजह से कुछ समय के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. ट्रक चालक फरार हो गया है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने ट्रक तथा क्षतिग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola