पंचायत सदस्य के पति पर हमला

मालदा. मानिकचक पंचायत समिति सदस्य शहनाज बीबी को माकपा छोड़ कर तृणमूल में जाना महंगा पड़ रहा है. राजनीतिक बदले के लिए माकपा संबंधित बदमाशों पर उनके पति की हत्या के प्रयास का आरोप लगा है. गुरुवार रात यह घटना मानिकचक थाने के नूरपुर गांव में घटी. पंचायत समिति सदस्य के पति मोहम्मद साहेब (45) […]
इस घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने मानिकचक थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गुरुवार रात को मोहम्मद साहेब मोटरसाइकिल से अपने घर नूरपुर लौट रहे थे. इलाके में उनकी पहचान तृणमूल नेता के रूप में है. गांव के अंधेरे रास्ते पर चार से पांच बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
उनके शरीर पर कई वार किये गये. मोहम्मद साहेब ने पुलिस को बताया है कि बदमाशों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था. ऊपर से अंधेरा होने के कारण उन्हें पहचाना नहीं जा सका. लेकिन वे सभी लोग माकपा से जुड़े हुए हैं. क्योंकि, कुछ महीने पहले मेरी पत्नी शहनाज बीबी ने माकपा की आलोचना करते हुए पार्टी छोड़ दी थी. बाद में वह तृणमूल में शामिल हो गयी थीं. तभी से माकपा संरक्षित बदमाश उनके पीछे पड़े हुए हैं.
बीच-बीच में धमकी भी दी जाती थी. तृणमूल नेता ने बताया कि हमले के बाद वह बेहोश हो गये. बदमाशों ने उन्हें मृत समझ कर छोड़ दिया. उनके चले जाने के बाद कुछ लोग रास्ते से गुजरे और उन्होंने बचाया. शहनाज बीबी ने बताया कि तृणमूल में जाने के बाद से ही हमारे परिवार को तरह-तरह से माकपा के बदमाश निशाना बने रहे हैं. इन्हीं बदमाशों ने मेरे पति की हत्या की कोशिश की. हमलोगों ने बदमाशों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है. मानिकचक थाने के ओसी कुणाल कांति दास ने बताया कि बदमाशों की पहचान करने और उनकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










