हिंदी बालिका विद्यापीठ में मनाया गया आम दिवस
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 May 2017 8:20 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के एसपी मुखर्जी रोड स्थित हिंदी बालिका विद्यापीठ में शुक्रवार को ‘आम दिवस’ का आयोजन किया गया. इसमें अंकुर और शिशु के विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में विद्यालय के खेल और सांस्कृतिक प्रभारी संजय टेबड़ीवाल तथा प्राचार्या अर्चना शर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत एक कहानी से कि गयी जिसमें बच्चों को […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के एसपी मुखर्जी रोड स्थित हिंदी बालिका विद्यापीठ में शुक्रवार को ‘आम दिवस’ का आयोजन किया गया. इसमें अंकुर और शिशु के विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में विद्यालय के खेल और सांस्कृतिक प्रभारी संजय टेबड़ीवाल तथा प्राचार्या अर्चना शर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत एक कहानी से कि गयी जिसमें बच्चों को आम से संबंधित जानकारी दी गयी. बच्चों ने आम को लेकर कविता पाठ भी किया. पीले वस्त्रों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे काफी उत्साहित दिख रहे थे.
सभी बच्चों ने एक साथ बैठकर आम खाने का भरपूर मजा लिया. प्राचार्या ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राथमिक विभाग का धन्यवाद किया. अंकुर-शिशु की कक्षाध्यापिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया. प्राथमिक प्रभारी नीतू दीक्षित ने अपने प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाया.
अभिभावक दिवस आज
हिंदी बालिका विद्यापीठ में शनिवार को अभिभावक दिवस कार्यक्रम मनाया जायेगा. कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है. यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










