दार्जिलिंग: सदर महकमा अधिकारी ने की सर्वदलीय बैठक

Updated at :26 May 2017 10:04 AM
विज्ञापन
दार्जिलिंग: सदर महकमा अधिकारी ने की सर्वदलीय बैठक

दार्जिलिंग : सदर महकमा अधिकारी ने दार्जिलिंग में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक की. बैठक में प्रशासन पक्ष से सदर महकमा अधिकारी ए चटर्जी, दार्जिलिंग टाउन डीएसपी सिद्धार्थ दोरजी, सदर थाना आइसी सौम्यजीत राय आदि उपस्थित थे. राजनीतिक दलों में गोरामुमो की ओर से वाई लामा, हिल तृणमूल कांग्रेस से वीरेंद्र […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग : सदर महकमा अधिकारी ने दार्जिलिंग में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक की. बैठक में प्रशासन पक्ष से सदर महकमा अधिकारी ए चटर्जी, दार्जिलिंग टाउन डीएसपी सिद्धार्थ दोरजी, सदर थाना आइसी सौम्यजीत राय आदि उपस्थित थे.
राजनीतिक दलों में गोरामुमो की ओर से वाई लामा, हिल तृणमूल कांग्रेस से वीरेंद्र विश्वकर्मा, जन आंदोलन पार्टी से अमर लामा आदि उपस्थित थे. एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में प्रशासन ने सभी से शांति-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. किसी भी राजनीतिक दल को रैली में विद्यार्थियों को शामिल नहीं करने को कहा गया. टूरिस्ट सीजन होने के कारण जनसभा आदि चौक बाजार की जगह जीडीएनएस मैदान में करने की अपील की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola