मलंग शाह बाबा का 33वां सालाना उर्स कल से

सिलीगुड़ी. सूफी संत मलंग शाह बाबा का 33वां सालाना दो दिवसीय उर्स मेला 22 मई यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है. शहर के झंकार मोड़ के निकट स्थित दरगाह में 23 मई तक चलनेवाले इस मेले को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है. पूरी दरगाह को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा […]
सिलीगुड़ी. सूफी संत मलंग शाह बाबा का 33वां सालाना दो दिवसीय उर्स मेला 22 मई यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है. शहर के झंकार मोड़ के निकट स्थित दरगाह में 23 मई तक चलनेवाले इस मेले को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है. पूरी दरगाह को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. दरगाह कमेटी के सभी कार्यकर्ता कई रोज से ही जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं.
दरगाह के मौलाना नाजिर आलम ने बताया कि दो दिवसीय इस मेले के दौरान बाबा के मजार पर चादरपोशी के अलावा कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. साथ ही भागलपुर के मशहुर कलाकार इमरान कव्वाल अपने विशेष अंदाज में कव्वाली की महफिल सजायेंगे. मौलाना की माने तो दो दिवसीय उर्स मेले में केवल मुस्लिम धर्मावलंबी नहीं, बल्कि हिंदू, सिख, ईसाई सभी बाबा के मजार पर फरियाद करते हैं. उन्होंने बताया कि सच्चे मन से की गयी फरियाद बाबा जरूरत कबूल करते हैं. उनके दर से आजतक कोई भी खाली नहीं लौटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










