एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की गेट मीटिंग

Updated at :20 May 2017 9:12 AM
विज्ञापन
एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की गेट मीटिंग

सिलीगुड़ी. रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की सिलीगुड़ी जंक्शन शाखा की ओर से सिलीगुड़ी डीजल लोकोमोटिव डीजल शेड के सामने गेट मीटिंग की गयी. शुक्रवार को हुई इस मीटिंग में समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श कर ऊपरी स्तर के अधिकारियों के साथ उसे साझा करने […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की सिलीगुड़ी जंक्शन शाखा की ओर से सिलीगुड़ी डीजल लोकोमोटिव डीजल शेड के सामने गेट मीटिंग की गयी. शुक्रवार को हुई इस मीटिंग में समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श कर ऊपरी स्तर के अधिकारियों के साथ उसे साझा करने का निर्णय लिया गया है.

एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन सिलीगुड़ी शाखा के संयुक्त सचिव तनुज कुमार दे ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे से गेट मीटिग शुरू हुई. इस्टेबलिश्मेंट सेक्शन सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति, प्रमोशन, टीए, ओटी आदि विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

इसके अतिरिक्त बीते गुरुवार को सिक्किम जा रहे कटिहार डिवीजन के डीआरएम चंद्र प्रकाश गुप्ता से मिलकर भी संगठन के सदस्यों ने मौखिक रूप से समस्याओं से अवगत कराया था. गेट मीटिंग में एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन कटिहार डिवीजन के केंद्रीय सचिव व संयोजक परमिंदर सिंह ढिल्लों, डिवीजनल कार्यकारी अध्यक्ष कटिहार देवप्रिय दास, प्रशांत कुमार चक्रवर्ती, सिलीगुड़ी शाखा अध्यक्ष प्रदीप गजमेर, शाखा सचिव विकास कुमार सिंह अजय पांडे, अमोद कुमार, शशांक कुमार व उमेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola