वेतन नहीं मिलने से परेशान शिक्षक ने दिया धरना

Updated at :18 May 2017 7:45 AM
विज्ञापन
वेतन नहीं  मिलने से परेशान शिक्षक ने दिया धरना

बालूरघाट. पिछले चार महीने से वेतन ना मिलने पर पत्नी व दो संतान को लेकर एक शिक्षक जिला प्राथमिक विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गये. प्राथमिक शिक्षक लक्ष्मण घोष की मांग है कि उन्हें अविलंब बकाया वेतन भूगतान किया जाये. जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया है. मिली जानकारी […]

विज्ञापन
बालूरघाट. पिछले चार महीने से वेतन ना मिलने पर पत्नी व दो संतान को लेकर एक शिक्षक जिला प्राथमिक विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गये. प्राथमिक शिक्षक लक्ष्मण घोष की मांग है कि उन्हें अविलंब बकाया वेतन भूगतान किया जाये. जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक लक्ष्मण घोष दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन इलाका स्थित वेरुनी एफपी विद्यालय में कार्यरत है. बीते अगस्त महीने से दिसंबर तक कुल 161 दिन वे विद्यालय में अनुपस्थित थे. मानसिक व शारीरिक रुप से अस्वस्थ होने की जानकारी परिवार की ओर से विद्यालय प्रबंधन को बता दिया गया था. दक्षिण दिनाजपुर तथा कोलकाता में काफी काफी समय तक इलाज कराने के बाद वे स्वस्थ हुए. जनवरी महीने से लक्ष्मण घोष वापस अपना कार्यभार ग्रहण किया.

मेडिकल छुट्टी के लिये आवेदन पत्र के साथ उन्होंने इलाज की समस्त रिपोर्ट व अस्पताल की पर्ची संलग्न कर जमा किया. अपना कार्यभार वापस ग्रहण करने के बाद से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है. पिछले चार महीने से वेतन ना मिलने की वजह से शिक्षक का परिवार आर्थिक समस्या से जूझ रहा है. अंत में शिक्षक ने परिवार से साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने धरना पर बैठने का निर्णय लिया. बुधवार की सुबह शिक्षक लक्ष्मण घोष अपनी पत्नी, एक बेटा और बेटी के साथ कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गये. लेकिन कुछ ही देर बाद जिला विद्यालय निरीक्षक से मिली सकारात्मक आश्वासन के बाद वे धरना समाप्त कर वापस घर लौट गये.


शिक्षक की पत्नी कृष्णा सरकार घोष ने बताया कि शारीरिक अस्वस्थता की वजह से वे करीब पांच महीना विद्यालय नहीं जा सके. उनके अस्वस्थ होने की जानकारी साक्ष्य सहित विद्यालय प्रबंधन को लिखित रुप में दिया गया था. लेकिन बाद में पता चला कि प्रधान अध्यापक ने उनकी छुट्टी का आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय तक नहीं पहुंचाया. स्वस्थ होकर लौटने के बाद लक्ष्मण घोष जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय का कई बार चक्कर लगाया. जांच करने के बाद समस्या समाधान करने का आश्वासन अधिकारी ने दिया था. लेकिन ड्यूटी ज्वाइन करने के चार महीने बाद भी उन्हें वेतन मुहैया नहीं कराया जा रहा है.

शिक्षक लक्ष्मण घोष ने बताया कि पुराने डीआई का तबादला हो गया और उनके स्थान पर अन्य अधिकारी आये हैं. आशा है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगी. जिला विद्यालय निरीक्षक उपायन भौमिक ने बताया कि शिक्षण लक्ष्मण घोष की समस्या की जांच कर अगले दो दिन में व्यवस्था की जायेगी. एक शिक्षक को इस तरह से परेशान नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola