इलाज के लिए सिलीगुड़ी लाये गये घायल पर्यटक

Updated at :12 May 2017 8:33 AM
विज्ञापन
इलाज के लिए सिलीगुड़ी लाये गये घायल पर्यटक

सिलीगुड़ी: जलपाईगुड़ी जिले के लाटागुड़ी जंगल इलाके में एक सड़क दुर्घटना में घायल पांच में से तीन घायल पर्यटकों को इलाज के लिए सिलीगुड़ी लाया गया है. टूर ऑपरेटरों के संगठन एतवा के सम्राट सान्याल ने बताया है कि इन पर्यटकों की चिकित्सा सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रही है. गौरतलब है कि […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: जलपाईगुड़ी जिले के लाटागुड़ी जंगल इलाके में एक सड़क दुर्घटना में घायल पांच में से तीन घायल पर्यटकों को इलाज के लिए सिलीगुड़ी लाया गया है. टूर ऑपरेटरों के संगठन एतवा के सम्राट सान्याल ने बताया है कि इन पर्यटकों की चिकित्सा सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रही है. गौरतलब है कि बुधवार को यह तीनों पर्यटक जब गोरूमारा से लाटागुड़ी लौट रहे थे, तभी सड़क किनारे एक पेड़ से इनके वाहन की टक्कर हो गई थी. इसी में तीनों बुरी तरह से घायल हो गये. इस सड़क दुर्घटना में वाहन चालक तथा एक गाइड भी घायल हो गया है.
हालांकि इन दोनों की तबीयत में सुधार हो रही है. पहले सभी को चिकित्सा के लिए जिला सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उसके बाद आज बृहस्पतिवार को तीनों पर्यटकों को वहां से इलाज के लिए सिलीगुड़ी लाया गया. गाड़ी के ड्राइवर तथा गाइड की चिकित्सा अभी भी जलपाईगुड़ी में ही चल रही है. दोनों की तबीयत फिलहाल ठीक है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के सोनारपुर के पर्यटक विप्लव दास तथा उनकी पत्नी पिंकी दास तथा हावड़ा के पर्यटक कवि दासगुप्ता की चिकित्सा सिलीगुड़ी में चल रही है, जबकि जिप्सी चालक गौतम राय तथा फॉरेस्ट गाइड सुरेश उरांव जलपाईगुड़ी में भरती हैं. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जिप्सी की रफ्तार काफी तेज थी. पेड़ से टकराते ही जिप्सी पलट गई और सभी लोग घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola