कोल इंडिया में तीन दिवसीय हड़ताल की जायेगी 19 जून से
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 May 2017 9:50 AM
विज्ञापन

आसनसोल. साढ़े तीन लाख कोयला श्रमिकों के दसवें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते तथा विभिन्न भत्ते के मुद्दे पर जेबीसीसीआइ-10 की दोदिवसीय बैठक मंगलवार को बगैर किसी निर्णय के समाप्त हो गयी. पहले दिन की ही तरह दूसरे दिन भी हंगामा होता रहा. यूनियन प्रतिनिधियों ने सोमवार को ही कह दिया था कि बैठक में शामिल […]
विज्ञापन
आसनसोल. साढ़े तीन लाख कोयला श्रमिकों के दसवें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते तथा विभिन्न भत्ते के मुद्दे पर जेबीसीसीआइ-10 की दोदिवसीय बैठक मंगलवार को बगैर किसी निर्णय के समाप्त हो गयी. पहले दिन की ही तरह दूसरे दिन भी हंगामा होता रहा.
यूनियन प्रतिनिधियों ने सोमवार को ही कह दिया था कि बैठक में शामिल होने से पहले प्रबंधन प्रतिनिधि सरकार का नजरिया स्पष्ट कर लें. लेकिन बैठक में कोई ठोस प्रस्ताव नहीं मिला. इसके बाद बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गयी. इसके बाद बीएमएस कार्यालय में सभी पांच केंद्रीय यूनियनों की संयुक्त बैठक हुयी. इसमें आगामी 19 जून से 21 जून तक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल करने का निर्णय लिया गया. इस आशय की नोटिस भी दे दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










