पुलिस ने मंदिर में रुकवायी नाबालिग लड़की की शादी

Updated at :10 May 2017 9:50 AM
विज्ञापन
पुलिस ने मंदिर में रुकवायी नाबालिग लड़की की शादी

मालदा: मंदिर में गुपचुप ढंग से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश की जा रही थी. वर और वधू, दोनों पक्ष के लोग वहां जुटे हुए थे. लेकिन पुलिस को इस बारे में खबर मिल गयी और उसने मौके पर पहुंचकर यह गैरकानूनी शादी रुकवा दी. इस मामले में पुलिस ने […]

विज्ञापन
मालदा: मंदिर में गुपचुप ढंग से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश की जा रही थी. वर और वधू, दोनों पक्ष के लोग वहां जुटे हुए थे. लेकिन पुलिस को इस बारे में खबर मिल गयी और उसने मौके पर पहुंचकर यह गैरकानूनी शादी रुकवा दी. इस मामले में पुलिस ने दूल्हा सम्राट राय (25) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

सोमवार रात यह घटना घटी वामनगोला थाने के शिवडांगी इलाके में घटी. वामनगोला पुलिस ने बताया कि जगदला ग्राम पंचायत के गागलीडांगा गांव में आठवीं की उक्त छात्रा के साथ पास के ही गांव माधवबाटी के एक युवक सम्राट राय की शादी तय हुई थी. दोनों परिवार के लोग यह जानते थे कि लड़की अभी नाबालिग है. इसीलिए गुपचुप ढंग से शादी संपन्न कराने के लिए दोनों परिवार के लोग पांच किलोमीटर दूर शिवडांगी इलाके के एक निर्जन मंदिर में पहुंचे थे.

रात में शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी बीच गुप्त सूत्रों से पुलिस को इस बारे में जानकारी मिल गयी. पुलिस वहां पहुंची और लड़की के जन्म प्रमाणपत्र की मांग की. समुचित जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने शादी रुकवा दी. वामनगोला थाने के ओसी देवव्रत चक्रवर्ती ने बताया कि बरामद नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है. लड़के समेत दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि बाल विवाह अपराध है, जिसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola