पीजी परीक्षा को लेकर छुट्टी के दिन हुई बैठक
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 May 2017 9:49 AM
विज्ञापन

मालदा. पीजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा को लेकर हुई अव्यवस्था से नाराज मुख्यमंत्री की फटकार के बाद गौड़बंग विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है. इसे लेकर उसने मंगलवार को रवींद्र जयंती की छुट्टी के दिन मालदा कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक की. बैठक के बाद विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधि दल ने मालदा […]
विज्ञापन
मालदा. पीजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा को लेकर हुई अव्यवस्था से नाराज मुख्यमंत्री की फटकार के बाद गौड़बंग विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है. इसे लेकर उसने मंगलवार को रवींद्र जयंती की छुट्टी के दिन मालदा कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक की. बैठक के बाद विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधि दल ने मालदा कॉलेज में परीक्षा कराने के लिए मौजूद बुनियादा ढांचे का जायजा लिया. विश्वविद्यालय सूत्रों ने बताया कि यह रिपोर्ट मिलने के बाद ही आखिरी फैसला लिया जायेगा.
उल्लेखनीय है कि मालदा कॉलेज में विश्वविद्यालय की पीजी की परीक्षा के दौरान एक-एक बेंच पर पांच-पांच परीक्षार्थियों को बिठाने की चहुंओर आलोचना हुई थी. मामला मुख्यमंत्री की नजरों से भी नहीं छिपा. गत 4 मई को मालदा में प्रशासनिक बैठक के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जतायी थी. इसके बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में है.
मंगलवार की बैठक को लेकर वाइस चांसलर गोपाल चंद्र मिश्र ने कहा कि परीक्षा के आयोजन में कुछ खामियों को लेकर मुख्यमंत्री के असंतोष को देखते हुए हम पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं. मालदा कॉलेज प्रशासन के साथ भी चर्चा की गयी है. कुछेक दिन परीक्षार्थियों की समस्या ज्यादा होने से समस्या हो सकती है. हम सब मिलकर इस समस्या का समाधान खोज रहे हैं.
बैठक के बाद विश्वविद्यालय के प्रभारी परीक्षा नियामक सनातन दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि दल मालदा कॉलेज गया और कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बुनियादी ढांचे का जायजा लिया. श्री दास ने कहा कि हमने मालदा कॉलेज जाकर बुनियादी ढांचे का जायजा लिया है. जो समस्या है, उसे मिलकर हल करना होगा. मैं वीसी को रिपोर्ट देंगे. वही अंतिम निर्णय लेंगे.
इधर मालदा कॉलेज के प्राचार्य उत्तम सरकार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ चर्चा हुई है. हम चाहते हैं कि छात्रहित में परीक्षा व्यवस्था में कोई खामी न रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










