गणेश भगवान की ऐतिहासिक मूर्ति बरामद

Updated at :07 May 2017 8:37 AM
विज्ञापन
गणेश भगवान की ऐतिहासिक मूर्ति बरामद

सिलीगुड़ी : सशस्त्र सीमा बल और कस्टम विभाग ने सिलीगुड़ी में एक संयुक्त अभियान चलाकर भगवान गणेश की ऐतिहासिक मूर्ति बरामद की है. शुक्रवार की रात एसएसबी के कमांडेंट राजीव राणा की अगुवायी में भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी इलाके में यह कार्रवाई की गयी. भगवान गणेश की प्रतिमा को नेपाल तस्करी करने की योजना थी. […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सशस्त्र सीमा बल और कस्टम विभाग ने सिलीगुड़ी में एक संयुक्त अभियान चलाकर भगवान गणेश की ऐतिहासिक मूर्ति बरामद की है. शुक्रवार की रात एसएसबी के कमांडेंट राजीव राणा की अगुवायी में भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी इलाके में यह कार्रवाई की गयी. भगवान गणेश की प्रतिमा को नेपाल तस्करी करने की योजना थी.
इस सिलसिले में पलाश मित्रा (30) नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. वह पेशे से रिक्शा चालक है. वही अपने रिक्शे में मूर्ति को छिपा कर पानीटंकी के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में था.
इससे पहले ही उसे धर-दबोचा गया. रिक्शा वाला दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर थाना अंतर्गत कोराई गांव का रहने वाला है. वह नेपाल में किसी को मूर्ति बेचने जा रहा था. गणेश की यह मूर्ति करीब एक किलो की है. कमांडेंट राजीव राणा ने बताया है कि बरामद करने के बाद मूर्ति को जांच के लिए उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय भेजा गया. वहां के विशेषज्ञों ने मूर्ति के ऐतिहासिक होने की बात कही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola