एनसीबी व एसएसबी ने चलाया अभियान, सिलीगुड़ी में फिर भारी मात्रा में गांजा बरामद

सिलीगुड़ी: पुलिस, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के तमाम प्रयासों के बावजूद सिलीगुड़ी से गांजा तस्करी के गोरखधंधे को रोक पाना संभव नहीं हो पा रहा है. आये दिन कहीं न कहीं बड़े पैमाने पर गांजे के खेप बरामद किये जा रहे हैं. इसी क्रम में एक बार फिर से सिलीगुड़ी […]
वह त्रिपुरा के छेबरी थाना अंतर्गत छेबरी शांतिनगर का रहने वाला है. इस टीम ने असम नंबर के 10 चक्का ट्रक एएस-01 सीसी 9489 को भी अपने कब्जे में ले लिया है. श्री श्रीवास्तव ने बताया है कि यह मणिपुरी गांजा है. मणिपुर से गांजे को पहले असम के गुवाहाटी लाया गया और वहां से सिलीगुड़ी होते हुए गांजे को कोलकाता ले जाया जा रहा था. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. उल्लेखनीय है कि गांजा तस्कर सिलीगुड़ी को एक कोरिडोर के रूप में उपयोग करते हैं. पूर्वोत्तर राज्यों से गांजे की खेप को कोलकाता तथा अन्य स्थानों पर भेजने का काम होता है. इसके लिए तस्कर सिलीगुड़ी का उपयोग एक कोरिडोर के रूप में करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










