गरमी बढ़ते ही सिलीगुड़ी में पेयजल के लिए हाहाकार

सिलीगुड़ी: तापमान बढ़ने के साथ ही सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में पेयजल का संकट दिखने लगा है. इस समस्या को देखकर आमलोगों में एक भय सा दिखने लगा है. पिछले 15 दिनों से सिलीगुड़ी नगर निगम का 31 नंबर वार्ड निर्जला है. वार्ड में उत्पन्न पेयजल की समस्या से इलाके के लोग बौखलाये हुए है. […]
बुधवार को वार्डवासियों का धैर्य टूट गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड के एक और दो नंबर रास्ता इलाके में पिछले 15 दिनों से पेयजल की समस्या है. इलाके के अधिकांश लोगों ने पेयजल का कनेक्शन ले रखा है. उसके बाद भी पानी को तरस रहे हैं. सड़क के किनारे लगे टाइम नल में कम ही सही पर पानी आ रहा था.
पिछले तीन दिनों से वह भी आना बंद हो गया. बुधवार की सुबह टाइम नल में पानी न आने से वार्ड वासियों का गुस्सा भड़क उठा. लोगों ने निगम के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया. इलाका वासियों का आरोप है पेयजल समस्या से वार्ड पार्षद और नगर निगम को कई बार अवगत कराये जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुयी है. इलाके के लोग कुएं का पानी पीने को बाध्य हैं. अभी तो गरमी शुरु ही हुयी है. ऐसा ही चलता रहा तो आगामी दिनों में लोग पेयजल को तरस जायेगें. लगता है नगर निगम कान में तेल डालकर सो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










