पुलिस ने प्रभारी को किया गिरफ्तार

Updated at :19 Apr 2017 12:30 AM
विज्ञापन
पुलिस ने प्रभारी को किया गिरफ्तार

पुनर्वास केंद्र के खिलाफ हत्या का मामला सिलीगुड़ी : नशा छुड़ाने का दावा करने वाले पुर्नवास केंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है. सनसनीखेज यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के प्रधान नगर थाना अंतर्गत चंपासारी ग्राम पंचायत के देबीडांगा इलाके की है. थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने पुर्नवास […]

विज्ञापन
पुनर्वास केंद्र के खिलाफ हत्या का मामला
सिलीगुड़ी : नशा छुड़ाने का दावा करने वाले पुर्नवास केंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है. सनसनीखेज यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के प्रधान नगर थाना अंतर्गत चंपासारी ग्राम पंचायत के देबीडांगा इलाके की है. थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने पुर्नवास केंद्र के प्रभारी अर्घ चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी जिला अदालत में पेश किया है. इसके अतिरिक्त पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांति नामक एक पुर्नवास केंद्र चंपासारी इलाके में है. डाबग्राम ग्राम पंचायत के माझाबारी निवासी दुलाल दास की मौत के बाद परिवार वालों ने पुर्नवास केंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. मृत दुलाल दास (35) नशे का आदि था.
नशे की लत की वजह से उसकी जिंदगी खराब हो रही थी. वह किसी भी कीमत पर नशा छोड़ने को तैयार नहीं था. नशे की आदत छुड़ाने के लिये परिवार वालों ने उसे 14 अप्रैल की शाम प्रशांति पुर्नवास केंद्र में भरती कराया. 15 अप्रैल को पुर्नवास केंद्र से फोन कर परिवार वालों को दुलाल की तबीयत अत्यधिक खराब होने की जानकारी दी गयी. परिवार वालों ने पहुंचकर तुरंत उसे स्थानीय एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया.
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके अंतिम संस्कार के बाद परिवार वालों ने पुनर्वास केंद्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रधान नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने सोमवार की रात पुनर्वास केंद्र के प्रभारी अर्घ चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया. आरोपी को मंगलवार को सिलीगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola