सड़क दुर्घटना में भाई-बहन घायल

Updated at :13 Apr 2017 8:51 AM
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में भाई-बहन घायल

सिलीगुड़ी: सड़क हादसे की वजह से स्थानीय लोगों ने घंटो एशियन हाइवे-2 जाम रखा. पुलिस के मौखिक आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने आंदोलन समाप्त किया. उसके बाद वाहनों की आवाजाही समान्य करने के लिये पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार फूलबाड़ी अंचल के अमाइदिघी इलाके में एक भाइ-बहन किसी कार्य […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सड़क हादसे की वजह से स्थानीय लोगों ने घंटो एशियन हाइवे-2 जाम रखा. पुलिस के मौखिक आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने आंदोलन समाप्त किया. उसके बाद वाहनों की आवाजाही समान्य करने के लिये पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार फूलबाड़ी अंचल के अमाइदिघी इलाके में एक भाइ-बहन किसी कार्य से अंचल कार्यालय पहुंचे थे. दोपहर के समय कार्य पूरा करने के बाद दोनों साइकिल से एशियन हाइवे-2 से होकर वापस घर लौट रहे थे.

तभी फूलबाड़ी बाजार इलाके में एक ट्रक ने साइकिल को पीछे से धक्का मारा. दोनों छिटक कर सड़क पर गिर गये. धक्का मारने के बाद चालक काफी तेजी से गाड़ी लेकर निकल गया. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भरती काराया. दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुयी है. रोजना इस तरह के सड़क हादसे से स्थानीय लोग काफी उत्तेजित हो गये और ट्राफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग पर एशियन हाइवे जाम कर दिया. जानकारी मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

थोड़ी ही देर में हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. स्थानीय लोगों ने फूलबाड़ी बाजार इलाके में ट्राफिक व्यवस्था सुदृढ़ और पुलिसकर्मी नियुक्त करने की मांग की. पुलिस ने स्थानीय लोगों समझाया और उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने आंदोलन वापस ले लिया. घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस वाहनों की आवाजाही सामान्य कराने में सफल हुयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola