चारों नगरपालिका चुनाव लड़ेगी तृणमूल

Updated at :10 Apr 2017 8:32 AM
विज्ञापन
चारों नगरपालिका चुनाव लड़ेगी तृणमूल

ममता द्वारा विकास बोर्ड बनाने का समर्थन गोजमुमो पर घोटाले का लगाया आरोप दार्जिलिंग : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के चार नगरपालिका चुनाव में जिला हिल तृणमूल कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी. यह बात दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश शर्मा ने एक जनसभा के दौरान कही. शहर के चौक बाजार में दार्जिलिंग […]

विज्ञापन
ममता द्वारा विकास बोर्ड बनाने का समर्थन
गोजमुमो पर घोटाले का लगाया आरोप
दार्जिलिंग : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के चार नगरपालिका चुनाव में जिला हिल तृणमूल कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी. यह बात दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश शर्मा ने एक जनसभा के दौरान कही. शहर के चौक बाजार में दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल युवा कांग्रेस ने रविवार को एक जनसभा का आयोजना किया. मंजिल राई की अध्यक्षता में जनसभा को अर्पण राई, रूपम गुरूंग आदि ने सम्बोधित किया. जनसभा को सम्बोधित करते हुये रमेश शर्मा ने कहा कि गोजमुमो नेराज्य सरकार पर विभिन्न जातियों के लिए विकास बोर्ड बनाये जाने पर गोरखाओं के विभाजन का जो आरोप लगाया है, वह सरासर झूठ है.
गोजमुमो के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसीलिए वह राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि राई ही राई है, गुरूंग गुरूंग है. इसी तरह से अन्य जाति के लोग अपने-अपने विकास बोर्ड से खुश है. गोजमुमो पहाड़ की जनता के साथ भावनात्मक राजनीति कर रही है. दार्जिलिंग पहाड़ की जितनी भी जातियां हैं, उन सभी जातियों के उत्थान के लिए विकास बोर्ड होना जरूरी है. जिससे कि गरीब लोगों सर पर छत बन सके. राज्य सरकार द्वारा गठित विकास बोर्ड द्वारा गरीब परिवारों का घर बनाने का काम किया जा रहा है.
इसलिये सभी जाति के लिए विकास बोर्ड होना चाहिए. श्री शर्मा ने आगे कहा कि दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र की चार नगरपालिका चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने नेता का नहीं, बल्कि जनता के पसन्द का उम्मीदवार मैदान में उतारा जायेगा. उन्होंने पहाड़ की जनता से तृणमूल कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की है. अपने सम्बोधन के क्रम में रमेश शर्मा ने गोजमुमो पर घोटाले का भी आरोप लगाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola