एक लाख के जाली नोट संग गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Apr 2017 10:33 AM
विज्ञापन

मालदा. एक लाख रुपये के जाली नोट के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी वैष्णवनगर थाना पुलिस के पारदेवानपुर गांव का रहने वाला है.पकड़े गये तस्कर का नाम मोहम्मद इमाजुद्दीन शेख है.उसके पास से दो हजार रुपये के पचास जाली नोट बरामद किये गये हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के […]
विज्ञापन
मालदा. एक लाख रुपये के जाली नोट के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी वैष्णवनगर थाना पुलिस के पारदेवानपुर गांव का रहने वाला है.पकड़े गये तस्कर का नाम मोहम्मद इमाजुद्दीन शेख है.उसके पास से दो हजार रुपये के पचास जाली नोट बरामद किये गये हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात टाउनशिप मोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस इंतजार कर रही थी.वहीं उसे पकड़ा गया.
जब उसकी तलाशी ली गयी तो सभी जाली नोट उसके पॉकेट से बरामद हो गये.पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि वह यहां बस पकड़ने आया था.वह जाली नोट लेकर मालदा टाउन स्टेशन जाता और वहीं किसी दूसरे शख्स को जाली नोट सौंप देने वाला था.उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










