जिला अस्पताल में नवजात की मौत मामले ने पकड़ा तूल

Updated at :08 Apr 2017 9:00 AM
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नवजात की मौत मामले ने पकड़ा तूल

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में पिछले दिनों एक नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब यह मामला राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक पहुंच गया है. सिलीगुड़ी के विधायक तथा नगर निगम के माकपा मेयर अशोक भट्टाचार्य ने इसको लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक चिट्ठी लिखी है और […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में पिछले दिनों एक नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब यह मामला राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक पहुंच गया है. सिलीगुड़ी के विधायक तथा नगर निगम के माकपा मेयर अशोक भट्टाचार्य ने इसको लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक चिट्ठी लिखी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यहां उल्लेखनीय है कि इस महीने की पांच तारीख को एक नवजात की मौत सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में हो गई थी. सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 39 स्थित हैदरपाड़ा के रहने वाले देवाशीष सिंह ने प्रसव पीड़ा के बाद अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भरती कराया था. जहां उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया. कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने नवजात के मौत की खबर परिवार वालों को दी. परिवार वालों का आरोप है कि जन्म के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था. डॉक्टर अथवा नर्स के हाथ से नवजात के फर्श पर गिर जाने की वजह से उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद परिवार के लोग काफी उत्तेजित हो गये थे और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया था.

बाद में स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी थी. इधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखी चिट्टी में मेयर ने इस पूरे घटना को दुर्भाग्यजनक तथा अमानविक बताया है. उन्होंने भी मृतक नवजात के परिवार वालों का हवाला देते हुए चिट्ठी में लिखा है कि अस्पताल कर्मियों के हाथ से गिर जाने की वजह से ही नवजात की मौत हुई है. परिवार वालों ने नवजात के शरीर पर चोट के निशान भी देखे हैं. यह घटना मर्मांतिक तथा वेदनादायक है. श्री भट्टाचार्य ने आगे कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं से सरकारी अस्पतालों से आम लोगों का भरोसा उठेगा. भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने एक जांच कमेटी बनाने की भी मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola