सिलीगुड़ी: तीस्ता नदी किनारे झींगा का बंपर उत्पादन

सिलीगुड़ी. तीस्ता नदी किनारे होने वाला झींगा (एक खास प्रकार की सब्जी) को इस बार भी खाड़ी देशों में पहुंचाने की तैयारी है. इससे अधिक मुनाफा कमाने की आस लगाये किसान उत्पादन देखकर काफी खुश हैं. तीस्ता नदी किनारे करीब 10 हजार बीघा जमीन पर झींगा की खेती की गयी है. उत्तर बंगाल में सबसे […]
इस बार अधिक मात्रा में झींगा को खाड़ी के देशों में निर्यात करने का लक्ष्य साधा गया है. इसके अतिरिक्त जलपाईगुड़ी, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, दार्जिलिंग सहित उत्तर बंगाल के विभिन्न बाजारों के अलावा कोलकाता, पड़ोसी राज्य बिहार और असम में भी काफी मांग है. किसानों ने बताया कि झींगा निकलने लगा है. वर्तमान में रोजाना औसतन 10 से 12 ट्रक झींगा निकाला जा रहा है. अप्रैल के प्रथम दो सप्ताह इसका सीजन माना जाता है. उस समय रोजना 30 से 35 ट्रक झींगा निकलने की उम्मीद है. वर्तमान में किसान 12 से 15 रूपये प्रतिकिलो झींगा थोक व्यापारी को बेच रहे हैं. उत्पादन में वृद्धि होने पर कीमत और गिर जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










