मानिकतल्ला: तीन गाड़ियों से टकरायी तेज रफ्तार कार, आठ लोग हुए जख्मी

कोलकाता. नियंत्रण खोकर एक तेज रफ्तार कार एक के बाद एक, तीन गाड़ियों से टकरा गयी, जिसमें आठ यात्री जख्मी हुए हैं. घटना माणिकतल्ला थाना अंतर्गत साॅल्टलेक एक नंबर पानी टंकी के पास मंगलवार सुबह 10.30 बजे घटी. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां दो की हालत गंभीर बनी है. गंभीर रूप […]
गंभीर रूप से घायलों के नाम जयंत बागुई (46), अनिता मुखर्जी (58), दिलीप कुमार साहा (58) और सुप्रिया साहा (52) हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक न्यू टाउन की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट कार अनियंत्रित होकर एक साइकिल से टकरा गयी. इसके बाद एक ऑटो से टकराने के बाद एक प्राइवेट बस से जा भिड़ी. इस घटना में तीन-चार राहगीर भी चपेट में आ गये. खबर पाकर माणिकतल्ला थाने की पुलिस वहां पहुंची और सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया.
इस घटना के कारण काफी देर तक ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि प्राइवेट कार का चालक शराब के नशे में होने के कारण कार की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पाया. इसके कारण कार अनियंत्रित होकर एक के बाद एक, तीन वाहनों से टकरा गयी. आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर माणिकतल्ला थाने की पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










