हावड़ा नगर निगम: बजट पर परिचर्चा के दौरान धक्का-मुक्की का आरोप, माकपा पार्षद के साथ मारपीट

हावड़ा : पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बजट परिचर्चा के पहले दिन माकपा पार्षद असरफ जावेद के साथ बदसलूकी व मारपीट की गयी आैर उन्हें बाहर निकाल दिया गया. माकपा पार्षद ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस परिचर्चा में भी बोलने के समय तृणमूल पार्षद झुंड बना कर आये व उनसे माइक […]
असरफ जावेद ने कहा कि वार्ड 65 के पार्षद देव किशोर पाठक के अलावा बाली अंचल के कुछ आैर पार्षद व एमएमआइसी ने उन पर हमला किया. यह पहली बार नहीं है कि जब परिचर्चा के दौरान असरफ जावेद व विपक्षी पार्षदों के साथ बदसलूकी की गयी है.
पिछले वर्ष भी ठीक इसी तरह असरफ जावेद आैर वार्ड 17 की भाजपा पार्षद अनिता सिंह के साथ बदसलूकी की गयी थी. माकपा पार्षद को धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया है. माकपा पार्षद ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की यह संस्कृति शुरू से रही है. यह कोई चौकाने वाली बात नहीं है. मारपीट करना व अपशब्द का प्रयोग करना ही इनकी पहचान है. माकपा पार्षद ने कहा : मेयर व चेयरमैन के सामने तृणमूल पार्षदों ने मुझे मारा. गाली दी व कक्ष से बाहर निकाल दिया, बावजूद इसके दोनों खामोश रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










