1.30 लाख लेकर थमाया फरजी ज्वाइनिंग लेटर

Updated at :28 Mar 2017 6:33 AM
विज्ञापन
1.30 लाख लेकर थमाया फरजी ज्वाइनिंग लेटर

कोलकाता: पार्क स्ट्रीट इलाका स्थित एक इंजीनियरिंग कंपनी में ऊंची तनख्वाह की नौकरी दिलवाने के नाम पर राजीव सरकार (41) नामक एक शातिर बदमाश ने एक युवक से एक लाख 30 हजार रुपये ठग लिये. पीड़ित युवक का नाम रंजीत विश्वास (27) है. वह बर्दवान का रहनेवाला है. घटना महानगर के पार्क स्ट्रीट इलाके की […]

विज्ञापन
कोलकाता: पार्क स्ट्रीट इलाका स्थित एक इंजीनियरिंग कंपनी में ऊंची तनख्वाह की नौकरी दिलवाने के नाम पर राजीव सरकार (41) नामक एक शातिर बदमाश ने एक युवक से एक लाख 30 हजार रुपये ठग लिये. पीड़ित युवक का नाम रंजीत विश्वास (27) है. वह बर्दवान का रहनेवाला है.

घटना महानगर के पार्क स्ट्रीट इलाके की है. इस घटना के बाद उसने पार्क स्ट्रीट थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इसके बाद गुप्त जानकारी के आधार पर शातिर राजीव सरकार को रविवार शाम पार्क स्ट्रीट इलाके से गिरफ्तार किया गया. अदालत में पेश करने पर उसे एक अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया है.

शिकायत में रंजीत ने पुलिस को बताया कि राजीव ने पार्क स्ट्रीट के पार्क प्लाजा स्थित एक इंजीनियरिंग कंपनी में उसे नौकरी दिलाने के नाम पर उससे किस्तों में एक लाख 30 हजार रुपये ले लिये. पूरे रुपये देने के बाद उसका इंटरव्यू भी हुआ, जिसे पास करने के बाद उसे उस कंपनी का एक नियुक्ति पत्र भी राजीव ने दिया. वह लेटर लेकर जब उस कंपनी में नौकरी ज्वाइन करने के लिए गया, तो लेटर के नकली होने का खुलासा हुआ. इसके बाद उसने 15 फरवरी को इसकी शिकायत पार्क स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद शातिर आरोपी पकड़ा गया. उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola