अब सिलीगुड़ी में भी बनेगा पासपोर्ट

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी एवं आसपास के इलाके के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब कोलकाता या सिक्किम की राजधानी गंगतोक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. अगले महीने से सिलीगुड़ी में ही पासपोर्ट बनाने का काम शुरू हो जायेगा. सिलीगुड़ी के लोग काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे थे. अब उनकी यह मांग पूरी होने […]
दार्जिलिंग के सांसद सह केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, माटीगाड़ा में पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र (पीएसएलके) बन कर तैयार है.
अगले महीने की 18 तारीख को इसका उद्घाटन होगा. विदेश राज्यमंत्री जनरल विजय कुमार सिंह ने इसकी सूचना भी उन्हें दे दी है. इस बीच, विदेश मंत्रालय के इस निर्णय से भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है. जिला भाजपा के प्रवक्ता रजत मुखर्जी ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया की पहले पर ही सिलीगुड़ी में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलना संभव हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










