जिले के पुस्तकालयों का होगा कायाकल्प

बालूरघाट: दक्षिण दिनाजपुर जिले में दम तोड़ रहे पुस्तकालयों के कायाकल्प की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. जिले में कुल 57 पुस्तकालय हैं. इन दिनों इन पुस्तकालयों की हालत काफी खराब है. किताब पढ़ने के लिए बहुत कम लोग पुस्तकालय आ रहे हैं. आम लोग अधिक से अधिक संख्या में पुस्तकालय का […]
हरेक पुस्तकालय को नयी किताबें खरीदने के लिए 79 हजार रुपये दिये गये हैं. इतना ही नहीं, पुस्तकालयों को अत्याधुनिक रूप देकर उसका कायाकल्प कैसे हो, इस पर कर्मचारियों की राय भी ली जायेगी. आठ अप्रैल को सभी कर्मचारियों की एक बैठक भी बुलायी गई है. इन लोगों को लेकर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जायेगा.
ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन ने पुस्तकालयों के कायाकल्प की पहल की है. एडीएम डॉ अमन कांति राय ने कहा है कि फिलहाल नयी किताबें खरीदने के लिए पुस्तकालयों को पैसे दिये गये हैं. इसके साथ ही कर्मचारियों को भी विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जायेगा. इस संबंध में बंगीय साधारण ग्रंथागार एवं कल्याण समिति के जिला कमेटी के सचिव तथा स्थानीय पुस्तकालय के सदस्य गोविंद सरकार ने जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की है. उन्होंने पुस्तकालय कर्मचारियों की समस्या पर भी ध्यान देने की अपील जिला प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










