अब फूलबाड़ी में सिंडिकेट राज का खुलासा

सिलीगुड़ी. बालू एवं पत्थर की आपूर्ति को लेकर विभिन्न स्थानों पर सिंडिकेट राज होने की शिकायत पहले से ही मिल रही थी. अब सिलीगुड़ी के निकट भारत-बांग्लादेश सीमा फूलबाड़ी में भी सिंडिकेट राज का खुलासा हुआ है. आरोप है कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थित कुछ स्थानीय बदमाशों ने एक नया गुट बना लिया […]
सिलीगुड़ी. बालू एवं पत्थर की आपूर्ति को लेकर विभिन्न स्थानों पर सिंडिकेट राज होने की शिकायत पहले से ही मिल रही थी. अब सिलीगुड़ी के निकट भारत-बांग्लादेश सीमा फूलबाड़ी में भी सिंडिकेट राज का खुलासा हुआ है. आरोप है कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थित कुछ स्थानीय बदमाशों ने एक नया गुट बना लिया है और भारत से बांग्लादेश बोल्डर-पत्थर लेकर जाने वाले ट्रकों से अवैध वसूली करते हैं. इसको लेकर भारत एवं बांग्लादेश सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.
सामयिक रूप से महत्वपूर्ण इस अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इस प्रकार की गड़बड़ी की ओर पुलिस का भी ध्यान अब तक नहीं गया है. बांग्लादेश बोल्डर ले जाने वाले कारोबारियों एवं ट्रक ड्राइवरों ने पिछले पांच दिनों से काम बंद कर दिया है. भारतीय सीमा क्षेत्र से फूलबाड़ी होकर बांग्लादेश बोल्डर एवं पत्थर भेजने का काम बंद पड़ा हुआ है.
इसको लेकर वहां दो गुट आमने-सामने है. दार्जिलिंग-जलपाईगुड़ी रिवर वेड मैटेरियल ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव राजू दास ने कहा है कि स्थानीय बदमाशों की वजह से काम कर पाना मुश्किल हो गया है. वह सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वह सभी पिछले काफी वर्षों से बांग्लादेश बोल्डर और पत्थर भेजने का काम करते हैं. सेवक तथा फूलबाड़ी से सरकार को तमाम तरह के टैक्स देने तथा सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बांग्लादेश को बोल्डरों एवं पत्थर की आपूर्ति करते हैं. पिछले कुछ महीनों से स्थानीय बदमाशों ने एक ग्रुप बनाकर परेशान करना शुरू कर दिया है. यह लोग न केवल अवैध वसूली करते हैं, बल्कि विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं. पहले इन लोगों ने हरेक ट्रक से 20 रुपये लेना शुरू किया. उसके बाद इसको बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया. पिछले कुछ दिनों में तो इनका अत्याचार और भी बढ़ गया है. अब यह लोग प्रति ट्रक 400 से 500 रुपये वसूलने लगे हैं.
ऊपर से अलग से भी तीन से चार हजार रुपये बीच-बीच में विभिन्न कार्यों को लेकर मांगते हैं. श्री साहा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इन बदमाशों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि ट्रकों से सीमा पर ही बोल्डर उतार लेते हैं और फिर अपनी गाड़ी से उसी बोल्डर को बांग्लादेश भेजते हैं. ऐसी परिस्थिति में कारोबार करना काफी मुश्किल हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रशासन की ओर से इन बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग आने वाले दिनों में अनशन सहित और भी बड़ा आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










