आंगनबाड़ी केंद्रों में एक महीने खाना देना बंद

मालदा. चांचल महकमा के हरिश्चन्द्रपुर-1 ब्लॉक के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में पिछले एक महीने से खाद्य सामग्री आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिसकी वजह से शिशुओ तथा गर्भवती महिलाओं को भोजन देना संभव नहीं हो पा रहा है. इसको लेकर आम लोगों में काफी रोष है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले एक […]
उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति की जा रही है. अब आम लोगों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है, वह पता लगाने की कोशिश करेंगे. वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे और उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. वह पूरे मामले की जांच कर शीघ्र ही इस समस्या के समाधान की कोशिश करेंगे. इस बीच, स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरिश्चन्द्रपुर-1 ब्लॉक के सात ग्राम पंचायतों में 239 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं.
यहीं से शिशुओं तथा प्रसूति महिलाओं को पौष्टिक आहार का वितरण होता है. फरवरी के दूसरे सप्ताह से इस ब्लॉक के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों में पौष्टिक आहार का वितरण बंद कर दिया गया है. महकमा तथा ब्लॉक प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुपरवाइजरों के रिपोर्ट के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्रों को खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जाती है. कहीं रिपोर्ट मिलने में तो गड़बड़ी नहीं हुई है, इसकी जांच की जा रही है. सूत्रों ने बताया है कि इस ब्लॉक के सालापुर, प्रेमाडांगी, हल्दीबाड़ी, नयाटोला सहित कई स्थानों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाना बनाने का काम बंद है. भोजन नहीं मिलने से बच्चों ने आंगनबाड़ी केन्द्र आना छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










