डकैती कांड में कार्रवाई के लिए अदालत के निर्देश का इंतजार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Mar 2017 9:02 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. एक डकैती कांड में कार्रवाई करने के लिए पुलिस अदालत के निर्देश का इंतजार कर रही है. पीड़ितों ने माटिगाड़ा थाना अंतर्गत उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी से इस संबंध में बातचीत की है. इस मामले की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के निकट सुश्रुत […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. एक डकैती कांड में कार्रवाई करने के लिए पुलिस अदालत के निर्देश का इंतजार कर रही है. पीड़ितों ने माटिगाड़ा थाना अंतर्गत उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी से इस संबंध में बातचीत की है. इस मामले की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के निकट सुश्रुत नगर में सुचेता बसु नामक एक महिला सहदेव घोष के मकान का तीन मंजिल किराये पर लेकर एक होटल चलाती थी.
महिला का आरोप है कि जबरन दखल का झूठा आरोप लगाकर मकान मालिक ने उस पर एक मामला दायर किया. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को मकान से निकाल कर फैसला अदालत पर छोड़ दिया. मामला लंबित होने के दौरान बीते सात मार्च को होटल में एक लूट कांड को अंजाम दिया गया. जानकारी के बाद महिला ने पुलिस चौकी में मकान मालिक सहदेव घोष पर लूट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी.
पुलिस ने घटना की छानबीन की, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी मामले को लेकर सुचेता बसु मंगलवार को पुलिस चौकी प्रभारी से मुलाकात करने पहुंचीं. उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन के बाद कार्रवाई के लिये अदालत के निर्देश का इंतजार कर रही है. उनका आरोप है कि सहदेव घोष के नेतृत्व में सात मार्च को उनके होटल में दीवार तोड़कर सारा सामान निकाल कर डकैती का रूप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










