रेलवे के कुली करेंगे मुखबिर का भी काम

Updated at :15 Mar 2017 9:00 AM
विज्ञापन
रेलवे के कुली करेंगे मुखबिर का भी काम

सिलीगुड़ी. कुली अब सिर्फ कुली नहीं, बल्कि रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के मुखबिर भी होंगे. कटिहार डिवीजन के अंतर्गत प्रत्येक रेलवे स्टेशन के कुली अपने काम के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ और जीआरपी की भी सहायता करेंगे. यह कहना है कटिहार डिवीजन के सीनीयर सुरक्षा कमिश्नर मुहम्मद साकिब […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. कुली अब सिर्फ कुली नहीं, बल्कि रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के मुखबिर भी होंगे. कटिहार डिवीजन के अंतर्गत प्रत्येक रेलवे स्टेशन के कुली अपने काम के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ और जीआरपी की भी सहायता करेंगे. यह कहना है कटिहार डिवीजन के सीनीयर सुरक्षा कमिश्नर मुहम्मद साकिब का. मंगलवार को मुहम्मद साकिब न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) रेलवे स्टेशन के दौरे पर पहुंचे थे. स्टेशन की सुरक्षा व्ययवस्था की जांच करने के बाद कुलियों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बात कही.

उन्होंने कहा कि कुली भारतीय रेलवे का ही एक अंग हैं. आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों का हर स्थान पर पहुंचना संभव नहीं होता, लेकिन कुली स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर मौजूद होते हैं. सामान के साथ उनकी नजर यात्रियों की गतिविधियों पर भी होती है. थोड़ी सी भी गड़बड़ी या किसी यात्री पर संदेह होने पर ये लोग जीआरपी या आरपीएफ को इत्तला करेंगे. कटिहार डिवीजन के प्रत्येक रेलवे स्टेशन के कुली की समस्त जानकारी आरपीएफ और जीआरपी थाने में दर्ज होगी. उसी प्रकार प्रत्येक कुली के पास भी जीआरपी और आरपीएफ कर्मी और अधिकारियों के नंबर होंगे.

इस संबंध में उन्होंने एनजेपी स्टेशन के कुलियों से बात भी की. पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री साकिब ने कहा कि कटिहार डिवीजन के सभी रेलवे स्टेशन प्रबंधन तथा आरपीएफ और जीआरपी थानों को निर्देश दिया जा चुका है. प्रत्येक स्टेशन का दौरा करके वे स्वयं कुलियों से इस संबंध में बात कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन में एक सौ से अधिक कुली हैं. सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे, तो सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola